फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चकरोड किनारे पड़ा मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 31 Mar 2026 11:30 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव चकरोड किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गांव सिसरका के समीप मंगलवार सुबह चकरोड के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हत्या कहीं और की गई और शव लाकर यहां फेंका गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह खेतों की ओर जाते समय चकरोड किनारे शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। 

शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें