फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार

Fri, 05 Sep 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। जांच पड़ताल के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गिधौल में बृहस्पतिवार शाम एक युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान अवधेश 20 वर्ष पुत्र यादराम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अवधेश तीन भाइयों में मंझला था। वह मानसिक रूप से बीमार था और बरेली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है, जबकि अवधेश अपनी मां के साथ गांव में रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले अवधेश का अपनी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह घर से चला गया था। शुक्रवार को उसका शव लटका मिला।  

घटनास्थल से पुलिस को एक प्लास्टिक का थैला मिला। इसमें एक शर्ट, तीन अनार और शर्ट की आस्तीन पर खून जैसे धब्बे पाए गए। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि बरामद सामन को सील कर थाने भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें