मृतक के भाई और पत्नी के मायकेवालों से कहासुनी
परवेंद्र का शव पेड़ से उतार कर परिवार के लोग घर पहुंचे तो किसी ने मृतक पत्नी से कुछ कह दिया। यह बात उसके मायके पक्ष के लोगों को बुरी लगी। वह कहने लगे कि गलती तो परवेंद्र ने की है। उसे अगर कोई परेशानी थी तो पत्नी के मायके के लोगों को बताता। आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाने के बाद ही पुलिस को आत्महत्या के बारे में अवगत कराया गया। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। वजह सिर्फ घरेलू कलह है।