फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, मंझले भाई ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 16 May 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव उसके ही खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार को खेत पर पेड़ पर फंद से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी ब्रह्मचारी के तीन बेटे थे। तीनों अलग-अलग रह रहे थे। जमीन के बंटवारे को लेकर कई दिनों से भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को तीनों में झगड़ा हुआ था। इससे परेशान होकर मंझले भाई प्रदीप उर्फ मुलायम सिंह (32 वर्ष) ने अपने खेत पर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवार में कोहराम गया। सूचना पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। 
विज्ञापन


पिता व पत्नी ने मृतक के छोटे भाई पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रदीप के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें