उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में शुक्रवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद एक 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी सुधीर उर्फ सुबोध (24 वर्ष) की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद शुक्रवार रात उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मेमो से थाना उसहैत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवक का विवाह चार साल पहले दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम डहरपुर की युवती के साथ हुआ। दंपती की चार साल की बेटी भी है। गांव के ही कीटनाशक दवा विक्रेता ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे युवक उनसे जहरीला पदार्थ लेने आया था। उन्होंने देने से मना कर दिया, जिसके बाद वह गांव की अन्य कीटनाशक दवा की दुकानों पर भी गया था। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।