फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसकी पत्नी का फोटो खींचकर प्रताड़ित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को गढ़ौली गेट के सामने यात्री शेड के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव हैदलपुर निवासी हरिओम सिंह ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अक्षय कुमार और गोलू पुत्रगण गिरीश सिंह, राजू पुत्र महाराज सिंह व गगन पुत्र नन्ने, उनकी पुत्रवधू को परेशान करते हैंं। आरोप है कि अक्षय आते-जाते उसकी फोटो खींचकर उसे प्रताड़ित किया करता था।
हरिओम सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह ने इसका विरोध किया तो उसे भी प्रताड़ित किया गया। परेशान होकर प्रदीप सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अक्षय सिंह पुत्र गिरीश सिंह निवासी हैदलपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिल्सी पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें