छूटी महिलाओं को स्वच्छकारों में शामिल करने की मांग
डीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या निस्तारण की मांग
स्वच्छकार प्रथा प्रतिबंधित किए जाने के बाद इस कार्य को छोड़ने वाले स्वच्छकारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की मंाग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने मालवीय आवास पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर छूटी हुई महिला स्वच्छकारों को स्वच्छकार विमुक्ति योजना में शामिल करके लाभान्वित कराए जाने की मांग की है।
वाल्मीकि जन चेतना समिति के बैनर तले पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि मैला प्रथा पर रोक लगाए जाने के बाद अधिकांश लोगों ने यह काम छोड़ दिया है। इन महिलाओं को आर्थिक सहायता और विभिन्न सुविधाएं जाने का प्रावधान है। साथ ही नगर निकायों को मैला प्रथा छोड़ने वाली शेष बची महिलाओं को विमुक्ति स्वच्छकार सूची में शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक उन लोगों को शामिल नहीं किया गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शेष महिलाओं को सूची में शामिल करके सुविधाएं दिए जाने की मांग की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद लाल वाल्मीकि, सुभाष भारती, अनिल विराट, राकेश, संतोषी, जितेंद्र, पंकज, रोहित, अतुल, अजीत, राजू, लान, अयूब, शिवम, राजा, राकेश आदि मौजूद रहे।