फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेला गांव मे फैला मलेरिया, एक ही परिवार के चार लोग चपेट में

Sun, 15 Sep 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जगत के गांव बेला में मलेरिया की चपेट में है। गांव निवासी वीरपाल को पिछले एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। वह झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। जब बुखार नहीं उतरा तो उन्होंने डेंगू और मलेरिया की प्राइवेट लैब में जांच कराई। रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने के साथ ही मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं वीरपाल की पत्नी नेत्रवती भी बुखार आ रहा है। वह भी मलेरिया संक्रमित पाई गई है। वीरपाल के बड़े बेटे अमित कुमार और कृष्ण मौर्य भी बुखार की चपेट में हैं। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग से तप रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें