फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामनगला गांव का मुख्य रास्ता बना दलदल, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बदायूं के ब्लॉक म्याऊं के गांव रमनगला में मुख्य रास्ते पर फैली पड़ी कीचड़ से होकर लोग निकलते हु
विज्ञापन
अलापुर। ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगला में मुख्य रास्ता दलदल में तब्दील है। सड़क की खराब हालत के चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

रमेश, किशन पाल, सोनू ने बताया कि गांव को जाने वाला मुख्य रास्ता कई वर्षों से जर्जर हालत में है। नेत्रपाल के मकान से छोटेलाल के मकान तक सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। रास्ते पर कीचड़ और दलदल होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है।
बावजूद इसके अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से अधिकांश बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। दलदल के कारण उनके कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

-
सड़क के संबंध में संबंधित जेई से जानकारी मांगी गई है। कार्ययोजना अगर नहीं भेजी गई है तो इसको कार्ययोजना में शामिल कराया जाएगा। बजट आते ही सड़क बनवाई जाएगी। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोनिवि बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें