महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में दूसरे दिन के कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों में शामिल सोनरूपा और साधना गोयल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में महिलाओं को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। समाज को नई दिशा प्रदान करने में महिलाओं की भूमिका भी शानदार रही है। अतिथियों में नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के स्केटिंग में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुशाग्र प्रथम, उर्वस और वत्सल द्वितीय, सुृष्टि अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नंदिनी सिंघल, अनुष्का, रितु मित्तल, शिवांग अग्रवाल, स्तुति अग्रवाल और काव्य गोयल आदि ने मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने रेंप पर अपना हुनर भी दिखाया। इस मौके पर अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, अवनीश गोयल, सुरेशचंद्र गोयल, मनीष गोयल, प्रवीण मित्तल, अरुण अग्रवाल, अमित मित्तल, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल, उदय सिंघल, शालिनी सिंघल, दीपक सिंघल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रिया गोयल, शिखा अग्रवाल, नीलम गोयल ने संयुक्त रूप से किया।