फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौर वैश्य समाज के शैक्षिक उत्थान का लिया संकल्प

Sun, 03 Apr 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा 
सराहनीय कार्य करने वाले समाज के लोग हुए सम्मानित 
 अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन गौरीशंकर सहस्त्रधाम में हुआ। इसमें समाज के युवाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माहौर समाज को शैक्षिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नए सत्र में समाज की शैक्षिक उन्नति एवं राजनीतिक जागरण के लिए काम करेंगे। समाज का कोई बच्चा धनाभाव की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की सक्रियता को प्रदर्शित किया जाएगा। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि कार्यक्रम में देश भर से माहौर समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। कहा कि उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान 70 इकाइयों का गठन किया और संवेदनशील मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। बोले, कार्यक्रम की सफलता ने उनके प्रति दुष्प्रचार करने वालों के मुंह पर तमाचा मारा है। इसके बाद प्रोफेसर आके गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बरेली, शाहजहांपुर, आगरा, एटा, कासगंज, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, मैनपुरी की इकाइयों की उपस्थिति होने पर बधाई दी गई। 
विज्ञापन

प्रतिनिधि सम्मेलन में आगरा से  राधेश्याम, चंद्रप्रकाश, एटा से राकेश, कासगंज से डॉ. ज्ञान प्रकाश, बरेली  अंतेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, मैनपुरी से चंद्रपाल, शाहजहांपुर से  गेंदनलाल, सुभाष चंद्र, शिवस्वरूप गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजीव, दिनेश,  बंटी, राजेश, सुनील, स्वयं प्रकाश, कन्हैया लाल, दिलीप कुमार, सतीश,  सर्वेश, रवि, धु्रवदेव गुप्ता, अनुरोध गुप्ता, सीताराम, धीरेंद्र कुमार,  सुधांशु, सीवी गुप्ता, गोपाल कृष्ण, आनंद गुप्ता, रामनिवास, रामऔतार,  छोटेलाल, विशाल, राजेश, वेदव्रत आर्य आदि मौजूद रहे। 
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
बदायूं। माहौर वैश्य सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें प्रदीप गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वतंत्र प्रकाश गुप्त और प्रोफेसर आरके गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अश्वनी गुप्ता महामंत्री, सुरेश चंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्वाचित होने पर सभी ने बधाई दी।  
विज्ञापन

यह लोग हुए सम्मानित 
बदायूं। सम्मेलन के दौरान कारगिल युद्ध विजेता सैनिक प्रथमेश, डॉ. पारुल, नंदकिशोर, संजीव गुप्ता, किशोरी लाल गुप्ता, रामनिवास, सुधांशु गुप्ता, धनपाल गुप्ता, डॉ. कौशल गुप्त, डॉ. शरद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सौम्या गुप्ता, कृष्ण मुरारी, हरनारायण गुप्त, गेंदनलाल गुप्त, वेद भानु, रीतेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजीव गुप्त, डॉ. वैभव, कमला गुप्ता, आशा गुप्ता, लवीश गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें