एमएमसी रजनीकांत माहेश्वरी को प्रतीक चिन्ह देते समाज के लोग। संवाद
बिल्सी। माहेश्वरी समाज की ओर से बुधवार की रात कछला रोड स्थित महेश बाल इंटर काॅलेज में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और वयोवृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महेश की वंदना की। उसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की।
रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि संगठन एकजुट रहने पर विशेष ध्यान दे। भाजपा सरकार में ही वैश्य समाज पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अपनी निधि से काॅलेज में लैब निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
डॉ. मनोज माहेश्वरी ने कहा कि समाज को एकजुट रहना चाहिए, तभी मजबूती मिल सकेगी। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुभाष चंद्र वाहेती, शलभ बाबू माहेश्वरी, केके माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी, नीलकमल माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
एमएमसी रजनीकांत माहेश्वरी को प्रतीक चिन्ह देते समाज के लोग। संवाद