फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन
रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शहर में वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लव कुश और काली का अखाड़ा की झांकियों ने लोगों को मन मोह लिया। 
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज की ओर से निकाली जाने वाली यह शोाभायात्रा खेड़ा नवादा से शुरू हुई, जो पुरानी चुंगी, हलवाई चौक, सराफा बाजार, सुभाष चौक, पनवडिय़ा, छह सड़का, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होते हुए लोटनपुरा स्थित मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे गजानन महाराज, महर्षि वाल्मीकि, लवकुश, काली का अखाड़ा, राधा-कृष्ण का नृत्य, साईं दरबार आदि तमाम सुंदर झाकियां शामिल थीं। शोभा यात्रा का शहर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। तमाम श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल लोगो को रास्ते में जलपान की व्यवस्था की। शोभायात्रा के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने व्यवस्थाएं संभाली। यात्रा में भारी भीड़ शामिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें