फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, आठ घायल

Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
दाो मरे अाआठ घ्‍ाायल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाएं कार सवार, दो बाइक सवारों के साथ हुईं 
अमर उजाला ब्यूरो 
बदायूं। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर हुईं चार सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ युवक घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें दो दुर्घटनाएं बाइक सवारों के साथ हुईं, जबकि दो सड़क दुर्घटनाएं कार सवारों के साथ हुई हैं। 
हादसा-एक 
बोलेरो का टायर फटने से कोटेदार की मौत 
अलापुर। बदायूं से घर जा रहे राशन कोटेदार की बोलेरो पलटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बोलेरो का टायर फटने की वजह से कार पलट गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में बरेली जाते वक्त उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

मंगलवार रात को उसावां थाना क्षेत्र के अभिगांव निवासी कोटेदार हरिभान सिंह (55) अपनी बोलेरो कार से शहर से घर जा रहे थे। एमएफ हाइवे पर इस्लामगंज के पास कार का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटकर खेत में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन हरिभान को जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव का पोस्टमॉर्टम कराया। 
हादसा-दो 
ट्रक से टकराई कार, चार भाई घायल  
बदायूं। थाना क्षेत्र में नोएडा से मैनपुरी के लिए कार से जा रहे चार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने उन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। कार सवार चार युवक सगे भाई हैं। 
एमएफ हाइवे पर बुधवार सुबह छह बजे के करीब बदायूं की ओर से आ रही इंडिका कार शिव शक्ति पेट्रोल पंप के समीप ट्रक से टकरा गई। इसमें कार चालक अजय प्रताप सिंह समेत चार युवक घायल हो गए। अजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजय ने बताया कि भाइयों अगम प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह एव अभय प्रताप सिंह के साथ नोएडा से उसावां होते हुये ग्राम फतेहपुर थाना धन्नाहार जिला मैनपुरी अपने घर जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
हादसा-तीन  
दो बाइकों को रोडवेज ने रौंदा, तीन घायल 
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर के पास एक रोडवेज बस ने दो बाइकों को रौंद दिया। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने आनन फानन में घायलों को पिकअप वाहन से चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना शाम चार बजे के करीब हुई। घायलों में अमन पाठक (25) निवासी चंदौसी और संभल के करेली गांव के भूरे और गुलाम हुसैन शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इन तीनों की हालत गंभीर है। घायलों के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। 
हादसा-चार
बाइक में धोती फंसने से सड़क पर गिरे महंत, मौत
उझानी (बदायूं)। कछला में गोविंद पंत डिग्री कॉलेज के पास बाइक में धोती फंसने से सड़क पर गिरे महंत की मौत हो गई। बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने महंत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे हुआ। कछला गंगाघाट पर आश्रम के संचालक फलहारी बाबा (62) किसी काम से शाम को चौराहे पर पहुंचे। आश्रम लौटने के लिए वह घाट के पास ही रहने वाले गौरव मल्लाह (25) की बाइक पर निकले। जीबी पंत कॉलेज के पास बाइक की चेन में महंत की धोती फंस गई। धोती फंसते ही बाइक गिर पड़ी। धोती का फंदा महंत के गले में पड़ गया था। घिसटने से उनके सिर में भी गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक चालक गौरव भी घायल है। उसे रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का भी माहौल बना रहा। महंत की मौत की भनक लगते ही गंगाघाट से कई महंत और इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। मृतक फलहारी बाबा कई दशक से घाट पर ही रहते थे। कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि महंत के शव का पोस्टमार्टम कराके शव उनके परिचित साधु-संतों को सौंप दिया गया है। उधर, घायल गौरव की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें