विश्व स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदार शिविर आयोजित होगा। यह शिविर जिला अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में लगेगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस महादान में शहर से कई युवा, महिलाएं और समाजसेवी हिस्सा लेंगे। अमर उजाला समाज हित के मामले को लेकर हमेशा से संजीदा रहा है। कई बार खून की उपलब्धता न होने से व्यक्ति की जान चली जाती है। इसके लिए समय-समय पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ताकि रक्त की कमी के कारण घायलों और मरीजों की जान न जाने पाए। अमर उजाला की इस मुहिम में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। रविवार एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल ब्लैड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महादान में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से हिस्सा ले सकता है। शिविर सुबह दस बजे शुरू होगा।
-------------------
महादानियों को प्रेरित करने के लिए रैली निकाली
बदायूं। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से विश्व स्वेच्छिक रक्तदान दिवस को लेकर शहर में रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीएमएस डॉ. आरएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सीएमएस आरएस यादव ने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर शोहराज खान उर्फ शानू, मीना आदि मौजूद रहे।