फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा आरती की तर्ज पर हुई पंचमुखी बाबा की महा आरती

विज्ञापन
बिल्सी के सिध्दबली हनुमान मंदिर पर मां गंगा की तर्ज आरती करते पुरोहित। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित पंचमुखी सिद्धबली हनुमान बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत मंगलवार की रात महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें गंगा आरती के पुरोहितों की टीम ने भाग लिया। यहां बड़ी संख्या में लोग आरती देखने के लिए उमड़े।
विज्ञापन

रात्रि नौ बजे प्रारंभ हुई आरती को देखकर लोगों ने गंगा आरती का आनंद लिया। मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के प्रधान आयोजक विनोद भारद्वाज ने बताया कि मंदिर के 19वें तीन दिवसीय कार्यक्रमों में महाआरती की भव्यता और दिव्यता आकर्षण का केंद्र बनी। इससे पूर्व रामचरित मानस का अखंड पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान के कार्य हुए। इस मौके पर लवकुमार वार्ष्णेय, राजीव माहेश्वरी, रामप्रकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, गुड्डन, अनूप शर्मा, राजीव काबरा, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें