फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम एमडी का दौरा आज, तैयारी में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल शनिवार को बदायूं आएंगी। उनके दौरे को देखते हुए विद्युत निगम के अधिकारी सारी खामियों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शुक्रवार को निगम की टीम ने शहर के मीराजी, कार्यशाला व दातागंज के बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण किया है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

जिले की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ाई है। शहर के 40 हजार उपभोक्ताओं को 12 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यहीं आलम देहात व कस्बा क्षेत्रों में है। कटौती के बीच लो-वोल्टेज की समस्या भी है। यहां के जिम्मेदार उपभोक्ताओं का फोन भी नहीं उठाते हैं। रात के समय में एक्सईएन से लेकर एसडीओ, जेई व उपकेंद्र से एसएसओ को मोबाइल स्विच ऑफ रखते हैं।
बृहस्पतिवार रात जवाहरपुरी इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप थी। इस कारण उपभोक्ता ने सभी संबंधित जिम्मेदारों को कॉल लगाया, लेकिन उनके मोबाइल स्विच ऑफ आए। उपभोक्ता ने कंट्रोल रूप पर शिकायत दर्ज कराई। उसके एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। यहीं हाल शुक्रवार को भी रहा। शहर में एक-एक घंटे पर विद्युत कटौती की गई है। इससे गर्मी के बीच उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

एमडी के निरीक्षण से पहले टीम ने शहर के उपकेंद्रों का निरीक्षण कर जर्जर लाइनों, ट्रांसफार्मर की क्षमता, उपकेंद्रों पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उपकेंद्र की उपस्थिति रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, विद्युत आपूर्ति संबंधित लॉगबुक समेत अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि एमडी रिया व डायरेक्टर कोमल सिंह विकास भवन सभागार में विद्युत कार्य व राजस्व वसूली की समीक्षा भी करेंगे। इस मौके पर मध्यांचल के वर्कशॉप अधीक्षण अभियंता जितेंद्र गर्ग, बरेली मंडल के मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह व अधिशासी अभियंता अब्बास समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें