इंटेश्यू पार्टीसिपेटरी प्लानिंग एक्सरसाइज (आईपीपीई-2) के तहत जिले में कराए जा रहे मनरेगा मजदूरों के काम का जायजा लेने लखनऊ से मनरेगा सेल की टीम रविवार को यहां पहुंची। टीम ने खरखौली मजरा हयातनगर में जहां सर्वे का स्थिति जानी, वहीं रसूलपुर और इस्लामगंज गांव में मनरेगा द्वारा खोदे गए तालाबों का निरीक्षण भी किया। ये टीम अपनी रिपोर्ट लखनऊ मनरेगा सेल को सौंपेगी।
लखनऊ स्थित मनरेगा सेल में उपायुक्त अरुण कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने गांव खरखौली मजरा हयातनगर में सर्वे का काम देखा। इस योजना के तहत सर्वे में पांच योजनाओं को सम्मिलित कर गरीबों के विकास और उनकी उन्नति को महायोजना बनाई गई है। इसके तहत मनरेगा मजदूरों को लाभ पहुंचाया जाना है। उपायुक्त लखनऊ ने यहां कई परिवारों के फार्म देखे और परिवार वालों से मुलाकात कर उनसे फार्म में भरे गए विवरण को परखा।
लखनऊ की टीम ने सर्वे की जांच के बाद गांव रसूलपुर और इस्लामगंज में मनरेगा से बने तालाबों का निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट लखनऊ सेल को देगी। टीम को आया देख ग्रामीण जुट गए। टीम ने उनसे भी मनरेगा के तहत कराए जए रहे विकास कार्यों की टोह ली।