फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित करने के लिए किया जागरूक

Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मोहल्ला अकबराबाद सहित अन्य मोहल्लों में जागरूकता रैली निकाली और सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक किया। पालिका के सफाई कर्मचारियों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान गिनाए।
विज्ञापन

पालिका ईओ रामसिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया है। यह अभियान तीन चरणों (प्रार्थना-सहमत-चालान) चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सोमवार से 15 फरवरी तक पालिकाकर्मी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से अपील की जाएगी। साथ ही लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराएंगे। द्वितीय चरण 16 फरवरी से तीन मार्च तक और तीसरा चरण चार से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें गंदगी फैलाने वालों पर अर्थदंड जैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें