फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरातेगदार मंदिर से डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे चोरी

Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बरातेगदार के इसी मंदिर से चोरी हुए घंटे।
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार में रविवार रात चोरों ने करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह मंदिर के पुजारी सोकर उठे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


गांव के बाहर बड़ा मंदिर बना हुआ है। मंदिर पर एक श्रद्धालु ने 105 किलो वजन का पीतल का घंटा चढ़ाया था। इसे लोहे के दो एंगल पर जंजीर से बांधकर लटका दिया गया था। रविवार रात चोर इस घंटे को उतारकर ले गए। इसके अलावा मंदिर से अन्य घंटे भी खोल ले गए। सुबह पुजारी ने इसकी जानकारी गांव में दी तो तमाम लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खेड़ा नवादा पुलिस ने आसपास इलाके में काफी जानकारी की, लेकिन चोरों का पता नहीं चला। पुजारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें