फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनलाल कॉलेज में डाला ताला, छात्र बाहर

Fri, 10 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानाचार्य पद को लेकर चल रहा घमासान, पढ़ाई प्रभावित
मदनलाल इंटर कॉलेज मेें प्रधानाचार्य पद को लेकर मचे घमासान में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। प्रधानाचार्य की कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद में विद्यालय में ताला जड़ दिया गया। इस पर छात्र घर लौट गए। वहीं, बच्चों को वितरण के लिए एनजीओ की ओर से लाया गया मध्यान्न भोजन भी बेकार हो गया। 
विज्ञापन

बीते कई माह से मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल पद को लेकर खींचतान चल रही है। एक ओर डीआईओएस वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील मिश्रा को सीनियर होने के नाते प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दे चुके हैं लेकिन प्रबंधन से जुड़ा एक पक्ष पक्ष मिश्रा को प्रिंसिपल मानने को तैयार नहीं है। ताला डाले जाने के दौरान सुनील मिश्रा पक्ष के लोगों की तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन नतीजा कुछ न निकला। छात्र-छात्राएं और स्टाफ खुले मैदान में बैठे रहे। कॉलेज में दो-दो उपस्थिति पंजिका हैं। एक पंजिका डीआईओएस ने प्रमाणित कर प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा को दी है, तो वहीं दूसरा पक्ष उस पर हस्ताक्षर करने से इंकार करते हुए अपनी उपस्थिति पंजिका अलग बना ली है। इसमें सुनील मिश्रा का नाम ही नहीं है। तीन दिनों से कॉलेज में तालाबंदी से इसका सबसे अधिक फर्क बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर पड़ रहा है। कार्यालय में ही कंप्यूटर और अन्य कागजात होने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक भी ऑनलाइन फीड नहीं हो सके हैं। बताते हैं कि बीती 10 जनवरी को दूसरे पक्ष ने प्रधानाचार्य कक्ष में ही ताला डाल दिया था। इससे हंगामे की स्थिति खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें