फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सुनी नरेंद्र मोदी के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की रिकार्डिंग सुन देवनागरी इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स गदगद हो गए। बच्चों ने परीक्षा के दौरान की तैयारियों से लेकर विषय विशेष को लेकर भी रणनीति को समझा।
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम यूं तो रविवार को चला था लेकिन अवकाश होने की वजह से कॉलेज के बच्चे उसे सुन नहीं पाए। कॉलेज प्रबंधन की ओर से संकेत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की आडियो और वीडियो रिकार्डिंग कर उसे मंगलवार को डिजिटल क्लास रूम में प्रसारित किया। बच्चों ने मन की बात से जुड़े हर पहलू को सुना और बाद में उसे आपस में शेयर भी किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों से लेकर अच्छे मार्क हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने जिस तरह से समझाया, बच्चे अगर उस पर गौर करें तो नतीजा सार्थक निकलेगा। बच्चों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी मन की बात में टिप्स दिए गए हैं। उन्हें भी अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें