फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा आरती से शुरू हुआ मां खेड़े वाली देवी का मेला

विज्ञापन
मेले में मां गंगा की आरती करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर सात दिवसीय मेला शुक्रवार रात मां गंगा की आरती के साथ विधि-विधान से शुरू हो गया। उद्घाटन कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामचंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने कहा कि मेले से संस्कृति एवं सभ्यता का भी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरण होता है। मेला 27 वर्षों से समाज के सहयोग से निरंतर लग रहा है। इस बार मेला 18 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर संजीव कठेरिया, अनुज प्रताप सिंह, सोनी सिंह, हेमेंद्र कुमार सिंह, बलवीर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें