फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मां के डांटने से नाराज एमए की छात्रा ने पुल से गंगा नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Fri, 31 May 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कछला घाट पुल से एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविक गोताखोर गोविंद मल्लाह ने पुल से युवती को कूदते हुए देख लिया और तुरंत उसने भी गंगा में छलांग लगा दी। उसने कड़ी मशक्कत से डूबती हुई युवती को बचा लिया।
विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 22 वर्षीय युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर पुल के ऊपर से गंगा नदी में छलांग लगा दी। कछला घाट पर मौजूद गोताखोर गोविंद मल्लाह ने कड़ी मशक्कत कर छात्रा को बचाया।

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती उझानी कस्बे के ही एक डिग्री कॉलेज में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घूमती हुई कछला पुल पर पहुंच गई। अचानक से उसने नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर गोविंद मल्लाह ने युवती को नदी में कूदते देखकर तुरंत गंगा में छलांग लगा दी।

घरवाले बोले- छात्रा की मानसिक हालत ठीक नहीं 
कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने छात्रा को बचाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कछला चौकी प्रभारी छात्रा को पुलिस चौकी ले गए। छात्रा के बताए अनुसार पुलिस ने उसके परिवार वालों और कॉलेज के प्राचार्य को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि छात्रा की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उसका पिछले 15 साल से उपचार चल रहा है। सुबह उसको मां ने डांट दिया था, जिससे वह नाराज होकर चली आई और आत्महत्या करने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह ने बताया कि छात्रा को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें