चेयरमैन रजा ने बांटे पुरस्कार, हुए रंगारंग कार्यक्रम
एम गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को जूनियर्स ने सीनियर्स छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी। इस दौरान हुई फेयरवेल पार्टी का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरपर्सन फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। बाद में मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में सफल तीन छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम हुए।
कॉलेज के सभागार में कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की सीनियर्स को आयोजन करके विदाई दी। सभाकक्ष को सजाया गया। मुख्य अतिथि रजा ने फीता काटा। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंची सीनियर्स छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। बाद में हुई मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में माहम जावेद, वरीसा और निशा खान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आईं। चेयरमैन रजा ने इन तीनों को पुरस्कृत किया। रजा ने इंटर के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह छात्राओं जिस प्रोफेशन में भी जाएं अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करें।
इस मौके पर प्रधानाचार्य शबा खानम, रूबीना शाकिर, हिना शहरोज, आशिया, आमना, अनीता जैन, जीवा जमील, स्वेता गौड़ मौजूद रहीं।