फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में होगा नार्को, पॉलीग्राफी टेस्ट

Thu, 27 Aug 2015 12:05 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड में दंपति के नजदीकियों के पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट की तारीख पुलिस अभी तय नहीं कर सकी है। इतना साफ हो गया है कि यह टेस्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में कराए जाएंगे। पुलिस को पिछले दिनों टेस्ट के लिए कोर्ट से अनुमति हासिल कर ली थी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्राह्मपुर में रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्ना गुप्ता के शव आठ अप्रैल को उनके घर की रसोई में मिले थे। दोनों की नृशंस हत्या की गई थी। वारदात का खुलासा करने के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था। घटना को चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं। पुलिस के हाथ जब कोई ठोस क्लू नहीं लगा तो कुछ करीबियों का पॉलीग्राफी, नार्को टेस्ट कराने का फैसला लिया गया। पुलिस ने कोर्ट से टेस्ट के लिए अनुमति हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट के जरिए पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि कहीं गुप्ता दंपति ने जान को खतरा संबंधी कोई बात अपने करीबियों से तो नहीं की। सीओ सिटी आरएस धामा ने बताया कि टेस्ट कराने के लिए जल्द ताखीख तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें