फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसाई गैस की ई-सप्लाई की नई व्यवस्था

Sun, 11 Jan 2015 08:23 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रसोई गैस की ई-सप्लाई पर कसरत तेज हो गई है। करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं में से 70 हजार से अधिक उपभोक्ता ई-सप्लाई व्यवस्था से जुड़ चुके हैं। पहली बार में गैस कंपनी की ओर से 568 रुपये उपभोक्ताओं के खाते में पहुंचे हैं। अभी 308 रुपये और भेजे जाने हैं। इस प्रकार पहली बार में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की पूरी रकम मिल रही है। इसमें 308 रुपये गैस सब्सिडी होगी। ये सब्सिडी ही फिर बाद में मिलती रहेगी। इस प्रकार गैस कंपनी पहली सेवा में उपभोक्ताओं को 568 रुपये का विशेष गिफ्ट दे रही है। इससे उपभोक्ताओं पर अगर गैस लेने को धन नहीं है तो वह इसका उपयोग कर ले।
विज्ञापन

पिछले एक माह से चल रही रसाई गैस की ई-सप्लाई को अंजाम देने का समय आ गया है। निर्धारित आवेदन पत्रों की पूर्ति के बाद गैस की ई-सप्लाई का समय आ गया है। 45 से 50 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं के रसोई गैस की नई सप्लाई व्यवस्था से जुड़ जाने के बाद से उपभोक्ताओं के खाते में रकम आनी शुरू हो गई है। इसमें सबसे पहले 568 रुपये की राशि एक मुश्त भेजी गई है लेकिन यह सब्सिडी नहीं है। सब्सिडी 308 रुपये और भेजी जा रही है। गैस की रिफिल लेने के साथ ही उपभोक्ता के खाते में सब्सिडी के 308 रुपये 48 घंटे में पहुंच जाएंगे। किसी कारणवश यह रकम नहीं पहुंचती है तो आगे रकम पहुंच जाएगी। उपभोक्ता को यह रकम मिलनी ही है। सबसे पहले भेजी गई राशि उपभोक्ता को एक तरह से गिफ्ट है। यह राशि कंपनी की ओर से इसलिए डाली जा रही है कि आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता इस राशि का उपयोग धन की कुछ कमी होने पर भी गैस सिलेंडर हासिल कर सकता है।

उपभोक्ताओं के खाते में रकम आनी शुरू हो गई है। इसमें पहली बार आने वाली रकम को उपभोक्ताओं को एक तरह से गिफ्ट है। जिन उपभोक्ताओं ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए इन सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। बाकी धीरे-धीरे अन्य उपभोक्ताओं को भी सुविधा की कतार में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप अग्रवाल, एजेंसी होल्डर, भारत गैस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें