फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाइयों पर  सजा बहनों का प्यार

Thu, 18 Aug 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
भाइयों की कलाइयों पर  सजा बहनों का प्यार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहनों को दिए रक्षा वचन, उपहार भेंटकर मनाया रक्षाबंधन 
विज्ञापन

 ‘रक्षाबंधन प्यार का बंधन है...’ वाकई इसका नजारा गुरुवार सुबह से ही नजर आने लगा। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों से, तो भाई अपनी बहनों से मिलने के लिए निकल पड़े। दिक्कतों से झेलने के बाद भाई-बहन जब मिले, तो उनके चेहरे खिल उठे। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर प्यार की प्रतीक राखी बांधी और माथे पर तिलक सजाया, तो भाइयों ने उन्हें दक्षिणा और उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। घर-घर उल्लास के माहौल में रक्षाबंधन मनाया गया। किसी के भाई नहीं, तो किसी के बहन नहीं... ऐसे बहन-भाइयों ने मुहंबोले संबंधों को भी निभाया। 
सुबह से ही रक्षाबंधन के लिए घरों में तैयारियां होने लगगी थीं। स्नानादि से निर्वत्त होकर पूजापाठ के बाद भाई-बहनों ने पर्व मनाया। गोला-मिश्री, फल, मिठाई लेकर आई बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली का तिलक सजाया, आरती उतारी और राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। बच्चे, बूढ़े, स्त्री, पुरुष सभी ने बहन-भाई के अटूट रिश्तों का त्योहार परंपररागत तरीके से मनाया। शहरों से अधिक उत्साह गांव-देहात में देखने को मिला। बहनों ने तब तक भोजन तक नहीं किया, जब तक भाइयों की कलाई पर राखियां न बांध लीं। छोटे बच्चों में सुंदर चमकती राखियों का क्रेज रहा। माता-पिता के संरक्षण में उन्होंने भाई-बहन के प्यार के संस्कार लिए। 
विज्ञापन

-----
श्रवण कुमार (सोना) की रक्षाबंधन से पूर्व पूजा
बदायूं। तमाम परिवारों में रक्षाबंधन पर श्रवण कुमार (सोना) की पूजा भी होती है। आवास के कक्षों और मुख्यद्वार के दोनों ओर गेरू से रेखांकित (सोना) को रक्षाबंधन से पूर्व रक्षा सूत्र और सिवइयों से पूजा जाता है। जिले में कई परिवारों में यह परपंरा निभाई गई। 
-----
घरों में बने पकवानों का लिया जायका 
बदायूं। परपंरा के अनुसार हिंदुओं में कोई भी त्योहार बिना पकवानों के नहीं होता। रक्षाबंधन पर भी घर-घर पूड़ी-कचौड़ी, सब्जियां, रायता आदि बना। इस पर्व के विशेष दूध की सिवइयां भी साथ रहीं। बहन-भाइयों ने रक्षाबंधन के बाद एक साथ बैठकर पकवानों का स्वाद लिया और अपने दुख-सुख भी बांटे।  
-----
दूध का रहा टोटा, चाय की दुकानें रहीं बंद
बदायूं। रक्षाबंधन पर मेहमाननवाजी के साथ ही घर-घर सिवइयां बनने की परंपरा होने के कारण दूध की खपत कुछ अधिक ही रही। इसलिए बृहस्पतिवार की सुबह से दूध की किल्लत हो गई। डिब्बा बंद दूध या फैट्रियों का थैली बंद दूध से भी लोगों ने काम चलाया। दूध की इतनी किल्लत रही कि शहर में चाय की इक्का-दुक्का दुकानें की खुलीं। 
----
भुजरियां सिराईं, सोत नदी पर लगा मेला 
बदायूं। रक्षा बंधन के साथ ही परिवारी जनों के कल्याण के लिए भुजरियों का पूजन कर उन्हें सिराहने की परंपरा रहती है। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के दिन बहनों ने उपलों पर उगाही गईं भुजरियों का पूजन किया और लालपुल पर सोत नदी में शाम को सिराईं। भुजरियों के रूप में नवांकुर पौधे परिवार के सदस्यों के कानों में लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। बच्चों को बड़ों ने दक्षिणा दी। इस मौके पर सोत नदी के किनारे भुजरियों को मेला लगा। खिलौने, मिठाई, चांट-पकोड़ी और आइसक्रीम आदि के स्टाल लगे। मेला कमेटी ने दंगल का इंतजाम किया। दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों ने दांव दिखाए। 
------
ग्रामीण अंचलों में उल्लासपूर्वक मनाया पर्व
बाजारों में सुबह से रही खरीदारों की भीड़
सफर करने वाली महिलाओं को उठानी पड़ी परेशानी
जिले के उप नगरों में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाजारों में सुबह से भीड़ नजर आई। सबसे अधिक दूरदराज जाने वाली महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी, उन्हें समय से वाहन नहीं मिले, जो मिले तो वह ठसाठस भरे थे।
बिल्सी। त्योहार को लेकर हर घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर राखी बांधने के लिए दुकानों पर खरीदारी करती नजर आईं। मिठाई की दुकानों पर जमकर खरीदारी की गई। बिसौली, कछला, उझानी, वजीरगंज एवं इस्लामनगर मार्ग पर रोडवेज की बसों के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों में भीड़ होने से यात्री काफी परेशान रहे। 
दबतोरी। रक्षाबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर तिलक करके मिठाई खिलाई। भाइयों ने उनको उपहार भेंट किए। मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान से भाइयों की लंबी उम्र की कामना की  गई। कस्बे की मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही।
उसावां। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दूरदराज से आई बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस मौके पर बहनों को भाइयों के घरों तक आने के लिए बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। 
वजीरगंज। पर्व नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में परपंरागत तरीके से मनाया गया। राखी बंधने के बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बाजार में राखियों तथा मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। हमेशा की तरह परिवहन व्यवस्था बेहद लचर रही। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार के बाद धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ा। 
विज्ञापन

बिसौली। भाई बहिन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नगर व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बहिनों ने भाइयों के घर आना जाना शुरू कर दिया। बहिनों ने भाइयों के घर पहुंच कर उनकी कलाइयों में राखी बांध कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी अपनी बहिनों को रक्षा का वचन दिया। त्योहार के कारण चारों ओर आवागमन रहा। इस कारण लगभग दस बजे दबतोरी मोड व इस्लामनगर चैराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद मिठाइयों की दुकानों पर भीड देखते ही बन रही थी। भाइयों की पसंद की मिठाई खरीदते समय उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें