फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ में हारने पर युवक  ने ट्रेन से कटकर जान दी

Tue, 14 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिनावर थाने के गांव मुड़िया के पास ट्रेन के सामने कूदा
विज्ञापन

सोमवार को भिंदुलिया गांव में जुआ खेलने गया था युवक
जुआ में हारने पर तांगा चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। एक दिन बाद उसके शव की शिनाख्त हो सकी। वह सोमवार शाम जुआ खेलने गया था। परिवार वालों का कहना है कि जुआ में हारने पर उसका कुछ लोगों से झगड़ा भी हुआ था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव भिंदुलिया में सोमवार शाम जुआ खेला जा रहा था। गांव का तांगा-बुग्गी चलाने वाला 25 वर्षीय नेम चंद्र सोमवार शाम गांव में ही जुआ खेलने गया था। मृतक के पिता नत्थू लाल का कहना है कि रात वह करीब नौ बजे घर आया। खाना खाने के बाद घर से चला गया। इसके बाद उसे पता लगा कि नेमचंद्र का जुआ में हार-जीत को लेकर झगड़ा भी हुआ था। नेमचंद्र रात भर घर नहीं आया। उसने बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया में कासगंज-बरेली पैसेंजर से कटरकर खुदकुशी कर ली। शव को ट्रेन का गार्ड यहां से उठाकर मकरंदपुर रेलवे स्टेशन ले गया। यहां जीआरपी ने शिनाख्त के बाद परिवार वालों को खबर दी। इसके बाद नेमचंद्र का शव मकरंदपुर से वापस लाया गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर बिनावर केके यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। मृतक के परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें