फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा

विज्ञापन
बिल्सी में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। वाल्मीकि समाज की ओर से बुधवार शाम भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला संख्या तीन स्थित महात्मा गांधी पार्क पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य और मंजू दिलेर ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

विधायक हरीश शाक्य ने भगवान वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ज्ञान, सत्य और सद्भाव का मार्ग दिखाया है। इसके बाद शोभायात्रा जैसे ही मुख्य बाजार में पहुंची तो कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
काली अखाड़े के कलाकारों द्वारा दिखाए गए करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने काली बने कलाकार से गोला पूजन भी कराया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि समेत देवी-देवताओं की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बाजार में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, दीपक चौहान, विवेक कुमार, प्रीतम वाल्मीकि, शंकर वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, अजय कुमार, दीपक वाल्मीकि, सोमेंद्र बाबू, सुभाष चंद्र, राहुल कुमार, सचिन वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल गणेश जी की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें