बदायूं। गांव सुराही में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों पर लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा की।
इस्लामनगर की ग्राम पंचायत सुराही में भगवान परशुराम सेना की ओर से परशुराम मंदिर पर हवन-पूजन किया गया। गांव के मुख्य मार्गों पर स्वचालित झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर देवेंद्र पाठक, शैलेश पाठक, दीपक दीक्षित, नितिन पाठक, श्रीनिवास दीक्षित, सुरेंद्र पाराशर, पंकज दीक्षित आदि शामिल रहे।
वजीरगंज में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। मुख्य अतिथि शैलेश पाठक ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र काली अखाड़ा, शंकरजी, हनुमान जी, खाटू श्याम झांकी रही। लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा मेन बाजार होते हुए बिल्सी रोड पर संपन्न हुई। इस मौके पर अध्यक्ष शीलू मिश्रा, राहुल शर्मा, देवेश शंखधार, विवेक मिश्रा, लोकेश भारद्वाज, अरुण शर्मा, शिवम शर्मा, सौरभ शंखधार, प्रदीप गोले आदि शामिल हुए।
वजीरगंज में परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
वजीरगंज में परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद