फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर युवक से एक लाख सात हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। शनिवार देर शाम बदायूं-बरेली हाईवे पर कार सवार लुटेरों ने एक किसान को लिफ्ट देकर एक लाख सात हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद उसे कार से धक्का देकर भाग गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने कार को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम खरैर निवासी भूरे पुत्र शाहबुद्दीन शनिवार देर शाम आंवला रोड स्थित गांव से भैंस खरीदने निकला था। सौदा न होने और सही भैंस न मिलने के कारण घर लौट रहा था। उसकी जेब में एक लाख सात हजार रुपये भी थे। युवक के अनुसार वह खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी शहर की ओर से आई एक कार चौकी के बराबर में आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने युवक को खरैर तक लिफ्ट देने के लिए बैठा लिया। युवक के अनुसार कार जैसे ही खेड़ा नवादा से पार हुई कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। उसकी जेब में पड़े एक लाख सात हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद न्यू बरेली-मथुरा हाईवे पर खेड़ा नवादा गोशाला के पास धक्का देकर कार से फेंक दिया। बदमाश मौके से कार लेकर भाग गए। इधर, युवक की चीख-पुकार सुनकर हाईवे पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। रात तक कार को तलाश किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसके बावजूद छानबीन कर रहे हैं। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें