फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोकवाणी’ पर भारी पड़ेगी ‘त्रिवेणी’

Sat, 28 Feb 2015 07:18 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की बहुआयामी योजना के तहत अब सीएससी-एसपीवी (त्रिवेणी) के जरिए जनसाधारण को इंटरनेट सेवा देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए गांवों और शहर के वार्डों में प्राइवेट लोगों को केंद्र आवंटन किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर एनआईसी आवंटन का जिम्मा संभालेगी। लोगों का मानना है कि त्रिवेणी की नई व्यवस्था लोकवाणी जैसी पूर्व में चल रही व्यवस्था पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन

अब तक लोग लोकवाणी के माध्यम से विभिन्न सेवाएं ले रहे थे। लोकवाणी के लिए आवेदन के समय 10 हजार रुपये जमा करने पड़ते थे। इसके अलावा सालाना 2500 रुपये शुल्क जमा करना होता था। इससे प्रथक त्रिवेणी के आवेदकों को निशुल्क व्यवस्था मिलेगी। केवल सेटअप उन्हें अपना लगवाना होगा। इसमें महिलाओं को वरीयता रखी गई है।
सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आए निर्देशों पर काम शुरू कर दिया है। त्रिवेणी के सीइओ डॉ. डीके त्यागी (आईएएस) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन

वार्ड और गांव में मिलेगी सुविधा
कॉमन सर्विसेज सेंटर की सुविधा प्रत्येक गांव और शहर में होगी। नेट की उपलब्धता वाले हर गांव में सेंटर मिल रहा है। वहीं नगरीय क्षेत्र में हर वार्ड में केंद्र खुलने से सरकारी सुविधाओं के काम आसान होंगे।
सुविधाओं का दायरा व्यापक
सुविधाओं का दायरा लोकवाणी से अधिक होगा। इस नई सुविधा में डिस, मोबाइल चार्ज, इंश्योरेंस, बिल भुगतान, रेलवे टिकट जैसी सुविधाएं तो मिलेगी ही। अपोलो टेलीमेडिसन, बैंकिंग, बीमा आदि की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल, पेन कार्ड, किसानों के रजिस्ट्रेशन आदि की भी सुविधा होगी। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने समेत 25 सरकारी 25 सुविधाएं मुहैया होंगी।  

कॉमन सर्विसेज सेंटर एसपीवी त्रिवेणी बहुआयामी योजना बन गई है। यह योजना में बेरोजगार युवक-युवतियों को आय का साधन बनेगी और जनसुविधा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगी। लोगों के घर के पास ही यह सुविधा मुहैया हो जाएगी। इसके लिए तेजी से काम शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें