फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबीकूद में लोकपाल, गोलाफेंक में अमिता अव्वल

Thu, 08 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
लंबीकूद में लोकपाल, गोलाफेंक में अमिता अव्वल 
विज्ञापन
अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता की शुरूआत प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ाकर कराई। उन्होंने मशाल भी प्रज्जवलित की। उन्होंने प्रतिभागियों को खेलकूद का महत्व भी समझाया। लंबीकूद में लोकपाल और गोलाफेंक में अमिता कुमारी ने पहला स्थान पाया। 
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। छात्र वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में लालता प्रसाद प्रथम, लोकपाल द्वितीय, सचिन कुमार ने तृतीय स्थान पाया। छात्रों की 15 सौ मीटर की दौड़ में हरभान सिंह प्रथम, लालता प्रसाद द्वितीय और विष्णु औतार को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर दौड़ में निर्दोष कुमार प्रथम, अंकुश द्वितीय और देवेश तृतीय, पांच हजार मीटर की दौड में ओमपाल प्रथम, आशीष यादव द्वितीय और दानवीर को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक छात्र वर्ग में जयकुमार सिंह प्रथम, अखिल मिनोचा द्वितीय और तरुण सिंह ने तृतीय स्थान पाया। लंबीकूद में लोकपाल को पहला स्थान मिला। निर्दोष को दूसरा और सोनम को तीसरा स्थान मिला। छात्रा वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में भानुप्रिया प्रथम, शिवानी उपाध्याय द्वितीय, सोनाली तृतीय रही। चार मीटर की दौड़ में मंजू प्रथम, कश्मीरा द्वितीय और मोहिनी को तृतीय स्थान मिला। गोलाफेंक में अमिता कुमारी प्रथम, कशिश द्वितीय, अनम अंसारी तृतीय, छात्राओं की ही लंबीकूद में कश्मीरा प्रथम, मोहिनी द्वितीय और शालू कश्यप को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य देवेंद्र सिंह और ओलंपिक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र मिनोचा रहे। कॉलेज के डायरेक्टर एमएसए अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें