फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी की शाम, बेटियों के नाम

Sun, 14 Jan 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Lohri
विज्ञापन
 जिले में शनिवार को लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर रेवड़ी, मूंगफली और मक्का का प्रसाद बांटा। पंजाबी समाज सेवा समिति और युवा प्रकोष्ठ की ओर से टिकटगंज में ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। यहां लोहड़ी के चारों ओर रंगोली सजाई गई। 
विज्ञापन

लोहड़ी की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। शनिवार को दिन में लोगों ने रेवड़ी, मूंगफली मक्का की खूब खरीदारी की। शाम को जिले में जगह-जगह लोहड़ी जलाई गई और प्रसाद बांटा गया।
शहर के टिकटगंज मोहल्ले में पंजाबी तिराहा पर लोहड़ी जलाई गई और लोगों ने ढोल और पंजाबी लोकगीतों पर डांस किया। लोहड़ी के गीत गाए गए और एक-दूसरे से लोहड़ी मांगी गई। सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। तलवारों से करतब भी दिखाया गया। युवा प्रकोष्ठ की ओर से मूंगफली, मक्का, रेवडी का प्रसाद वहां पर उपस्थित सभी लोगो को दिया गया। लोहड़ी के अवसर पर रंगोली को सोनिया बतरा और शुभि जुनेजा ने बनाया, जिन्हें समिति के लोगों ने सम्मानित किया। लोहड़ी के समापन पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी। इस अवसर पर सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, परविन्दर दुआ, जगजीत वोहरा, गुरुदीप, हरीश, राजेंद्र, अशोक नारंग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें