फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास के लिए धन आवंटन के आदेश

Tue, 20 Jan 2015 11:01 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम शंभूनाथ एवं सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने तहसील दिवस के बाद ब्लाक सहसवान का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राम रफतपुर बंजरा में बनाए जा रहे लोहिया आवासों को अब तक धनराशि जारी न होने पर नाराजगी जताई। तीन दिन के अंदर धनराशि भेजने का आदेश दिया। चेतावनी दी कि अन्यथा संबंधित बाबू के विरुद्ध कार्रवाई तय मानी जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस की समाप्ति के बाद दोनों अधिकारी एसडीएम सहसवान हरिशंकर यादव के साथ ब्लाक कार्यालय सहसवान पहुंच गए। उन्होंने ब्लाक परिसर में स्थित पार्क का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि पार्क में पेड़, पौधे लगाकर रिक्त स्थान में इंटरलॉक लगाई जाए और पार्क को सुंदर बनाया जाए। ब्लाक कार्यालय के एक कक्ष में टूटी कुर्सी पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता जाहिर की। डीएम ने खराब नलकूप/ हैंडपंप पंजिका का भी अवलोकन किया। सोशल ऑडिट एवं विधायक निधि के कार्य में प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्राम रफतपुर बंजर में 14 लोहिया आवास को राशि जारी नहीं की गई है, जबकि ब्लाक कार्यालय पर प्राप्त धनराशि उपलब्ध है। इस अवसर पर बीडीओ राजेश यादव, सीओ सहसवान उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें