फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिमांड पर लोहिया बसें मिलना शुरू

Sat, 07 Mar 2015 08:06 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप बदायूं डिपो को लोहिया बसें मिलना शुरू हो गई हैं। दो बसें पहुंच गई हैं। बदायूं डिपो की ओर से जिले को 25 बसों की डिमांड गई थी। माना जा रहा है कि मांग के अनुरूप ही बदायूं को बसें मिलेंगी। इन बसों के संचालन से जिले में लोकल बस सेवा दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

अबतक बसों की कमी के कारण लोकल बस सेवा काफी कमजोर रही है। केवल दातागंज रूट पर ही यह सेवा बहाल थी। लोहिया बस सेवा शुरू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा होगी और डग्गामारी पर भी कंट्रोल होगा। जिले में पिछले तीन वर्षों में 88 लोहिया गांव हैं। इन गांवों के लिए परिवहन निगम ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी लोहिया गांवों को रोडवेज बस सेवा का लाभ मिलना है। विभाग ने ऐसा रूट चार्ट तैयार किया है जो लोहिया गांवों से जोड़कर ऐसी बस सेवा होगी जो लोकल सेवा के रूप में यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी।
परिवहन निगम के सूत्रों के अनुसार शासन से इस योजना में 25 बसों की डिमांड की गई थी। इसमें दो बसें होली से पूर्व ही मिल गईं थीं। तीन बसें बरेली तक आ चुकी हैं। बाकी बसों का आना शुरू हो चुका है। सभी बसें मिल जाने के बाद क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव से समारोह पूर्वक बसों के संचालन का लोकार्पण कराया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारी इसके लिए सांसद से संपर्क में हैं। जल्दी ही लोहिया बस सेवा का लोकार्पण हो जाना है।
विज्ञापन


जिले में लोहिया गांवों की संख्या
वर्ष 2012-13       26
वर्ष 2013-14       31
वर्ष 2014-15       31
-----------------
कुल संख्या-        88
----------------
नोट- वर्र्ष 2015-16 के लिए लोहिया गांवों को चिह्नित किया जा रहा है।

लोहिया बस सेवा से जिले के सभी यात्री लाभान्वित होंगे। बसों के संचालन से पूर्व परिवहन निगम का बदायूं डिपो पूरा रूट चार्ट घोषित कर देगा। इसे लोकल यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। सुविधाजनक यात्रा होगी।
- जेपी सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो
000000000000000
होली पर 68 लाख कमाए बदायूं डिपो ने
बदायूं डिपो होली पर पांच दिनों में 68 लाख रुपये कमाए। इसके लिए डिपो ने बेड़े में शामिल 92 बसें और 212 चालकों की सेवाएं लीं। होली पर आवागमन में इजाफा होने के कारण रोडवेज के बदायूं डिपो ने सभी निर्धारित मार्गों पर संचालन किया। अपने बेड़े की सभी बसों का संचालन किया। होली से पहले तीन दिनों में 17.50, 17.50 15.00 लाख रुपये की और बाद में 14.00 लाख की इनकम की। होली वाले दिन केवल 5.50 लाख रुपये  की इनकम की। इस प्रकार पांच दिनों में 68.50 लाख रुपये की इनकम की।  
00000000
चालकों की संख्या कम
डिपो में चालकों की संख्या 300 होनी चाहिए लेकिन 212 ही है। डिपों के बेड़ा में 92 बसें हैं। बसों की भी डिमांड की जा चुकी है। 25 लोहिया बसों की डिमांड हुई है। इससे लोकल सेवा अच्छी होगी और डग्गामार पर भी नियंत्रण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें