फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास आंवटन में धांधली की जांच के आदेश

Thu, 17 Mar 2016 11:48 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

गढौलिया पट्टी तासौल निवासी मुकेश ने शिकायत की कि उनके गांव के मुख्य मार्ग में गड्ढे हैं और जलभराव हो रहा है। लश्करपुर ओइया के प्रधान सैयाद खान, पूर्व प्रधान इसरार खां ने गांव में सीसी रोड और कब्रिस्तान की बाउंड्री बाल बनवाए जाने की मांग की। गांव अलहदादपुर धोबई के राजेन्द्र, वीर सिंह, जगदीश, सत्यपाल, हरप्रसाद आदि ने बताया कि उन्हें पात्र होने के बावजूद भी लोहिया आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया, जबकि अपात्र लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं। राज्यमंत्री ने सीडीओ से फोन पर आवास आवंटन में हुई धांधली के जांच के आदेश दिए। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखी। राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाएं। 
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नेम सिंह यादव, दहगवां ब्लाक प्रमुख सतीश यादव, जिला सचिव हाजी खलीक अहमद खां, नगर अध्यक्ष शुएब नकवी, वासित अली, डा. कौसर अली, एहवरन सिंह, परवेज उर्फ गुड्डू, मनोज यादव, जमशेद खां गुडडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें