फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दे माई लोहड़ी... जीवे तेरी जोड़ी...

Tue, 13 Jan 2015 11:54 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी समाज सेवा समिति एवं युवा प्रकोष्ठ की अगुवाई में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाज के युवक-युवतियों ने पंजाबी चौक को भव्यता से सजाया। बाद में लोहड़ी को प्रज्ज्वलित कर हर आयु वर्ग के लोगों ने पंजाबी गीतों पर भांगड़ा गाया। देर रात तक कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


पंजाबी चौक पर बडे़ गुरुद्वारे में समाज के तमाम युवक, युवतियां और बुजुर्ग जमा हुए। भव्यता से सजे स्थल पर रखी लोहड़ी पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। लोहड़ी से जुड़े कई गीतों पर जमकर भांगड़ा किया। अंत में समाज के लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। बाद में मूंगफली, मक्का, रेवड़ी का प्रसाद बांटा गया।

इस दौरान समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने बताया कि समिति तीन दिन जरूरतमंदों को नए वस्त्रत्त् बांट रही है। रंगोली सजाने पर सोनम बजाज, मीनाक्षी बजाज, सोनिया बत्तरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आयोजन में सुशील धींगड़ा, अशोक नारंग, हरीश बजाज, परविंदर सिंह दुआ, जगजीत बोहरा, गुरदीप सिंह धींगड़ा, ओम कोचर, सुनील धींगड़ा, हरभजन सिंह धींगड़ा, विनीत प्रताप सिंह दुआ, अनिल जटवानी, उमेश कुमार अरोड़ा, परविंदर सिंह दुआ, देवेंद्र कुमार मिनोचा, विनोद जटवानी, विवेक खुराना आदि तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें