बिसौली में आग से जली केबिल। संवाद
औरछी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित परमानन्दपुर गांव में वर्षों से लोधी राजपूत और जाटव समाज के लोग दो स्थानों पर होलिका दहन करते रहे हैं। सोमवार देर रात किसी शराबी या असामाजिक तत्वों ने लोधी राजपूत समाज की होली में आग लगा दी। इससे उनमें रोष फैल गया।
उनका कहना कि वह विधि विधान से मंगलवार की रात को होलिका दहन करते, लेकिन उससे पहले ही किसी होली में आग लगा दी, जिससे समाज के लोग गन्ना व जौ की बाली तक नहीं भून पाए। बाद में गांव के गण्यमान्य लोगों ने मामला शांत कराया। मंगलवार को दोबारा होली कंडे, लकड़ी रखकर होलिका दहन किया गया।
बच्चों ने लगाई होली में आग, बिजली केबल जलने से गुल हुई बिजली
बिसौली। नगर के हाईवे स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार देर रात शरारती बच्चों ने होली में आग लगा दी। आग की लपटें वहां से गुजर रही बिजली की केबल तक पहुंच गईं। केबल के जलने से आधे से ज्यादा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ बच्चों को हिरासत में लेकर समझाने के बाद छोड़ दिया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। संवाद
बिसौली में आग से जली केबिल। संवाद