फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये इंसान नहीं हैवान है: बोरी में बंद करके कुत्ते को पहले बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Thu, 27 Oct 2022 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पशु मित्र विकेंद्र शर्मा के मुताबिक, उन्हें मंगलवार की रात पता चला कि हरप्रसाद मंदिर के नजदीक गली में एक कुत्ते को बोरी में बंद करके उसे मार डाला गया है। इस पर वह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं शहर में हरप्रसाद मंदिर के नजदीक गली में एक कुत्ते को पहले बोरी में बंद करके पीटा गया। फिर उसे मरणासन्न अवस्था में कूड़े के ढेर पर फेंककर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। यह किसने किया, अभी इसका पता नहीं चला है। पशु मित्र विकेंद्र शर्मा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


कल्याननगर निवासी पशु मित्र विकेंद्र शर्मा के मुताबिक, उन्हें मंगलवार की रात पता चला कि हरप्रसाद मंदिर के नजदीक गली में एक कुत्ते को बोरी में बंद करके उसे मार डाला गया है। इस पर वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सक को मौके पर बुला लिया।

विकेंद्र ने बताया कि हालात देखते हुए लग रहा है कि कुत्ते को पहले बोरी में बंद करके पीटा गया था। उसने बोरी काटकर निकलने की कोशिश भी की होगी। बाद में उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। विकेंद्र ने उसे दफन करा दिया। पशु मित्र ने कुत्ते की हत्या करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी सामने आएगा, उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें