फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः देहात में आज से सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुलेंगी कुछ दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले 40 दिनों से लॉकडाउन झेल रहे ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए कुछ राहत भरी खबर है। सोमवार चार मई से देहात क्षेत्र में राशन व खेती से जुड़े कारोबारियों और लघु उद्योग चलाने वालों को कुछ शर्तों के साथ छूट मिल जाएगी। प्रशासन ने इन दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोलने का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक का तय किया है। इस दौरान सरकार के निर्देशों का पूरा पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि अभी शहर और नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में कोई छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण फैलने से 25 अप्रैल से पूरे देश में लॉकडाउन है। तभी से व्यापारी, किसान, मजदूर सभी घरों में कैद हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। लॉकडाउन के कारण जिंदगी ठहर सी गई है। हालांकि सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया गया कि कोरोना काल में कोई भूखा न सोए। इसके लिए राशन और भोजन वितरण किया गया। जिले में 16 कोरोना मरीज मिले थे। हालांकि इनमें पांच ठीक हो चुके हैं। पांच की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इससे बदायूं को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में कुछ जरूरी रियायत देने का फैसला लिया है। इसके तहत सोमवार से मेडिकल स्टोर, किराना, राशन, सीमेंट, सरिया आदि दुकानें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुल सकेंगी। ईंट भट्ठा, खनन, मनरेगा के तहत काम शुरू हो सकेगा। इनके अलावा खेती (खाद, बीज और ट्रैक्टर पार्ट्स), पशुपालन, मत्स्य पालन से जुड़ी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
होटल-ढाबा बंद रहेंगे
लॉकडाउन में स्थानीय स्तर पर सिर्फ जरूरी रियायतें दी जा रहीं हैं। जिले में होटल और ढाबा खोलने की फिलहाल कोई अनुमति नहीं दी गई है। जूते-चप्पल, गारमेंट की दुकानें भी बंद रहेंगी। बस, रेल सेवा पहले की तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाके रहेंगे सील, बाहर निकले तो जाएंगे जेल
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर और सहसवान के कई इलाके सील कर दिए गए हैं। इन इलाकों में हर तिराहे-चौराहे पर बैरियर लगे हैं। जहां पुलिस तैनात है। इन इलाकों में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है।
भले ही बदायूं ऑरेंज जोन में शामिल है, लेकिन यहां शहर और सहसवान इलाके में 16 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें पांच स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी 11 संक्रमितों का इलाज बरेली में चल रहा है। अभी कई सैंपल जांच को भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अभी शहर और सहसवान इलाके में खतरा टला नहीं है। सभी कोरोना संक्रमितों के ठीक होने और संक्रमण की संभावना खत्म होने के बाद ही जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया जा सकता है। तभी शहरी क्षेत्र में रियायत मिल सकती है।
इन नियमों का पालन जरूरी
सामाजिक दूरी बनाएं रखें, मास्क लगाएं, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, खांसते या छींकते समय मुंह पर कपड़ा लगाएं, सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें,, एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं, ऑनलाइन पेमेंट करें, नोटों पर थूक का इस्तेमाल न करें
चार मई से जिले के ग्रामीण इलाकों में हम कुछ छूट प्रदान कर रहे हैं। मनरेगा का कार्य शुरू करा दिया गया है। खेतीबाड़ी, पशु पालन, मत्स्य पालन, ईंट भट्ठा, लघु उद्योग शुरू कराए जा रहे हैं। होटल, ढाबा, रेल, सवारी वाहनों का संचालन अभी बंद रहेगा। मगर मेडिकल स्टोर, किराना, राशन, खाद, बीज आदि की दुकानें खोलने के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक का समय तय किया गया है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें