फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रचा ‘चक्रव्यूह’, हॉटस्पॉट इलाकों के सारे रास्ते बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए बुधवार को शहर में सख्ती और बढ़ा दी गई है। हॉटस्पॉट इलाकों में जिन स्थानों या मोहल्लों में रास्ते खुले थे, अब उन्हें भी बल्लियां लगाकर बंद कर दिया गया है। लोगों के घर से बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। वहीं कुछ मोहल्लों में लोग भी जागरूक हुए हैं। उन्होंने खुद बल्लियां लगाकर रास्ते बंद कर लिए हैं। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। अब तक जिले में 13 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें आठ लोग शहर के हैं। ज्यादातर लोग समझ चुके हैं कि कोरोना वायरस किसी को भी अपना निशाना बना सकता है। इसलिए जागरूक जागरूक लोग खुद ही घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब तक जो लोग नहीं समझ पाए उनके लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती कर दी है। शहर में 12 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। वहीं जालंधरी सराय इलाके को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। इसके तीन किलोमीटर के दायरे में जो मोहल्ले हैं, उन्हें पहले ही सील कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के कुछ मोहल्लों में रास्ते खुले थे, जहां लोग बाहर निकलने से नहीं मान रहे थे। बुधवार सुबह उन इलाकों में भी बल्लियां लगाकर मार्ग बंद कर दिए गए हैं। शहर के शहबाजपुर, नई सराय, विजय नगर, लालपुल नई बस्ती, कबूलपुरा इलाके में बुधवार को सारे रास्ते बंद कर दिए गए। वहीं गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के पास तीन नए बैरियर लगाए गए हैं। जहां से कोई व्यक्ति एक-दूसरे मोहल्ले में नहीं जा सकता।
शहबाजपुर में ठेले और बल्लियां बांधकर बंद कीं गलियां
शहर के शहबाजपुर मोहल्ले में लोगों ने कुछ गलियों को स्वयं बंद कर दिया है। किसी गली में ठेला खड़ा कर दिया गया है, तो किसी गली में बल्ली बांध दी गई है। इस वार्ड के लोगों ने बल्लियों का इंतजाम भी खुद किया। शहबाजपुर वाले दूसरे लोगों से भी घरों से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्फ्यू की उड़ी अफवाह तो परेशान हुए लोग
शहर में लॉकडाउन के कारण बेहद सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में जब कुछ लोग सुबह को सड़कों पर निकले तो उन्हें पुलिस ने लौटा दिया। इसी बीच कुछ ने लोगों से यह कह दिया कि शहर में कर्फ्यू लगा है, कोई 48 घंटे तक बाहर नहीं निकलेगा। इससे शहर में कर्फ्यू की अफवाह उड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे से फोन करके पूछना शुरू कर दिया। शाम तक यह अफवाह चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें