फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें तो खुली हैं पर ग्राहक नहीं आते.. पसोपेश में फंसे दुकानदारों ने मांगी थोड़ी और छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड-19 अस्पताल के नजदीकी स्टेशन रोड के दुकानदारों ने ग्राहकी को लेकर सोमवार को एसडीएम, सीओ के सामने अपनी दिक्कतें बयां कीं। दुकानदारों के अनुसार अस्पताल के आसपास बैरीकेडिंग कराए जाने के बाद घंटाघर चौराहा स्थित स्टेशन रोड के मुहाने पर ही लोगों को रोक दिया जाता है। दुकानदारों ने थोड़ी छूट के साथ कस्बे में स्थित घंटाघर चौराहे वाली बैरीकेडिंग को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल में जिस दिन कोरोना पॉजिटिव लोगों को भर्ती किया जाना शुरू किया गया, उसी दिन संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर से अस्पताल के सामने स्टेशन रोड पर बैरीकेडिंग करा दी गई। पहले दिन तो कोतवाली से पुरानी मंडी मोड तक रोक रही लेकिन अगले दिन पॉजिटिव की संख्या में इजाफा होने के बाद अस्पताल से घंटाघर चौराहे तक स्टेशन रोड और उससे जुड़ी गलियों में भी बैरीकेडिंग कर दी गई। इसके बाद लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। हालांकि इलाके की दुकानों को पहले की तरह खोलने की इजाजत दी गई। इसके पीछे पुलिस-प्रशासन का तर्क था कि पैदल चलकर लोग मेडिकल स्टोर समेत अन्य दुकानों तक पहुंच सकते हैं। सोमवार को चौराहे के नजदीक वाले बैरियर पर पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई तो ग्राहकों ने स्टेशन रोड की ओर से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया।
इन दिक्कतों को लेकर भाजपा नेता शंकर रूद्र गुप्ता, भुवनेश माहेश्वरी, सुनील सचदेवा, अवधेश वर्मा और जीतू अरोरा आदि ने दोपहर में एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य और सीओ सर्वेंद्र कुमार के सामने व्यापार को लेकर अपनी परेशानी बयां की। बताया कि घंटाघर चौराहे वाले बैरियर को हटाकर थोड़ी छूट मुहैया करा दी जाए तो व्यापार चलता रहेगा। एसडीएम ने उनके प्रस्ताव पर विचार करने का भरोसा दिया। दुकानदार बाद में सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा से भी मिले। उन्हें भी हकीकत से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड के दुकानदारों ने ग्राहकी को लेकर चिंता व्यक्त की है। चूंकि दुकानें अस्पताल के ज्यादा नजदीक हैं, ऐसे में कोई जोखिम उठाना उचित नहीं रहेगा। मामला डीएम साहब के संज्ञान में है। विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। - पारसनाथ मौर्य, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें