मूसाझाग। चैत्र पूर्णिमा पर लगने वाला प्राचीन पचभैया महाराज का मेला इस बार नहीं लगा। बुधवार को सुबह ही यहां एसओ ललित भाटी पहुंच गए। देव स्थान पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचाने वाले लोगों को पुलिस ने लौटा दिया।
पचभैया महाराज की इलाके में विशेष मान्यता है। मंदिर पर हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा पर मेला लगता है। इसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सरकार ने सभी तरह के मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी है। पचभैया महाराज मंदिर पर रहने वाले साधु-संतों ने ग्रामीणों से चैत्र पूर्णिमा पर मंदिर पर भीड़ न लगाने की अपील की थी।