उझानी। कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान बृहस्पतिवार को एक व्यापारी ने कपड़े की दुकान खोल ली। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गंजशहीदा मोहल्ला निवासी शादाव पुत्र मोहम्मद मियां की बिल्सी रोड मार्केट में कपड़े की दुकान है। वह सुबह में करीब नौ बजे दुकान खोल कर बैठ गया। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को शादाब की दुकान पर दो-तीन ग्राहक भी मिले। पुलिस कर्मियों ने दुकान बंद कराके उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि आरोपी दुकानदार को कोतवाली से जमानत दे दी गई है। साथ ही कपड़े और गारमेंटस के व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की हिदायत भी दी गई है।