फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघनः भीड़ जुटी तो पुलिस ने बंद कराए ग्राहक सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। उझानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को तीन-चार केंद्रों पर भीड़ जुटी मिली। अधिकांश लोग मॉस्क भी नहीं लगाए थे। लोग आपस में सटकर खड़े थे। इस पर पुलिस ने दो बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

उझानी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के चार और भारतीय स्टेट बैंक के दो ग्राहक सेवा केंद्र हैं। सरकार ने जनधन खातों खातों में पांच-पांच सौ रुपये भेजे हैं। इसका पता लगने पर लोग रुपये निकालने के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ग्राहक सेवा केंद्र पर लोगों की भीड़ जुटी। इसका पता लगने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने जाकर ग्राहक सेवा केंद्रों को बंद करा दिया। ग्राहक सेवा केंद्र कब तक बंद रहेंगे इस बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास ने बताया कि पुलिस का कहना है कि संचालक जरूरतमंदों को उनके घर जाकर भुगतान करने को कहा है। एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बताया कि बैंक ने उन्हीं इलाकों में केंद्र बंद करने का निर्णय लिया है। जहां कोरोना संक्रमित मरीज निकले हैं केवल वहीं के संचालक ग्राहकों को घर-घर जाकर भुगतान करेंगे।
संचालक बोले, घर-घर जाना मुश्किल
बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालक बैंक मैनेजर संजय जैन और फील्ड ऑफिसर हेमंत ठाकरे के साथ कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर से मिले। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर खाताधारकों को भुगतान करना मुश्किल काम है। उन्हें कैसे पता लगेगा कि रुपयों की किस खाताधारक को जरूरत है।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र खुलेंगे या नहीं अभी ऐसी कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से परामर्श किया जाएगा। - आशीष कुमार, मैनेजर, एसबीआई
बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों पर संचालक और ग्राहक लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। महिलाओं समेत खाताधारकों की भीड़ ऐसे ही लगी रही तो आगे दिक्कत होगी।
विज्ञापन

- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें