फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के घर से निकले और सार्वजनिक स्थानों पर थूका तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अब बिना मास्क के घर से निकलने वालों और सार्वजनिक जगह पर थूकने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। फिलहाल तो ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की अनुसार अगर लोग नहीं मानेंगे, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना भी शुरू की जाएगी। जुर्माना भी डाला जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने बहुत तेजी से देश में फैलना शुरू कर दिया। अभी तक इसको रोकने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बन सकी है। ऐसे में कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, डब्लूएचओ के अनुसार काफी लोग धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं। जो इधर-उधर थूकते हैं, इससे कोरोना के फैलने की आशंका प्रबल रहती है। इसकी रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पान मसाला खाकर थूकने और धूम्रपान करने पर लगाम लगाना बेहद जरूरी हो गया था। इसके बाद देश में कोरोना वायरस को कोविड-19 वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और बिना मास्क घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसको लेकर अब जिला प्रशासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बिना मास्क घर से निकलने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को सख्त लहजे में समझा कर वापस घर भेज रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार अगर लोगों ने जल्द सुधार नहीं किया, तो उनके खिलाफ महामारी एक्ट के साथ कार्रवाई करना शुरू की जाएगी।
अभी लॉकडाउन चल रहा है। जो लोग जरूरी काम से घरों से निकल रहे हैं। उनमें जो लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं या फिर सार्वजनिक जगहों पर थूक रहे हैं। उनको समझाया जा रहा है कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और जब भी घरों से निकले, तो मास्क का उपयोग अवश्य करें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर न थूके। वरना महामारी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें