फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग वसूली में हेरफेर पर भड़के लोडर मालिक, प्रदर्शन

Sun, 14 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।      
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली जाकर पुलिस से मिले, कार्रवाई करने की गुहार लगाई      
विज्ञापन

ठेकेदार पर निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूलने का जड़ा आरोप      

पार्किंग शुल्क वसूली में हेरफेर का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर बाद लोडर मालिकों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय अफसरों की भूमिका पर सवाल भी उठाया। बोले- ठेकेदार और उनके कारिंदे निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये नहीं देने पर टेंपो और वाहन चालकों की पिटाई करने सेे बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी सौंपा।      
नगर निवासी लोडर वाहन मालिक और टेंपो चालक दोपहर बाद कोतवाली गेट पर पहुंचे। लोडर मालिक मोहम्मद रफीक और संजीव कुमार ने पुलिस को पालिका के पार्किंग शुल्क ठेकेदार की शिकायत की। बताया- पालिका ने टेंपो और लोडर वाहनों से 10 रुपये प्रति वाहन शुल्क निर्धारित किया है, लेकिन ठेकेदार और उनके कारिंदे प्रति वाहन 50 रुपये की वसूली कर रहे हैं। वाहन मालिकों की मानें तो उन्होंने इसे लेकर पालिका अफसरों को भी अवगत कराया था, लेकिन ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश नहीं लग सका।      
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर मालिकों और चालकों ने कोतवाली गेट पर एकत्र होकर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बोले, पालिका और पुलिस प्रशासन अवैध वसूली पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। रफीक ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों में छोटे, लखपत, रामवीर, महेश, सुरेश साहू, पप्पू, नरेंद्र कुमार और हरीशचंद्र मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें