फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एलएलबी की छात्रा ने प्रेमजाल में फंसाकर युवक से की ठगी

Thu, 27 Nov 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एलएलबी की छात्रा ने प्रेमजाल में फंसाकर युवक से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। चार लाख रुपये की और मांग कर रही थी, न देने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहीरटोला की रहने वाली खुशी उर्फ सेजल ने बताया कि पति कपिल को कादरचौक की रहने वाली प्रगति ने ठगी के उद्देश्य से अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जबकि, प्रगति का अपने पति मुकेश सागर से दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। वह शहर में अकेली रहती है। प्रगति लॉ कॉलेज उझानी से एलएलबी कर रही है। वह प्रेमजाल में फंसाकर केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये ठगती है। वह इस तरह का एक गिरोह चला रही है।

कपिल को भी उसने अपने प्रेमजाल में फंसाकर चार लाख रुपये रंगदारी की मांग की। पति से वह पहले दो लाख रुपये ले चुकी है, जिनके बैंक खातों की डिटेल भी उसके पास है। 21 सितंबर को पति के ऑफिस आकर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाया।
विज्ञापन


चार लाख रुपये न देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती आ रही थी। 22 सितंबर को पति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि पति व वह लगातार पुलिस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत कर चुके थे। परेशान होकर उसने कोर्ट का सहारा लिया। मंगलवार को सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी प्रगति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें